Sunday, August 2, 2026
Home समाज “मेरी सुरक्षा, मेरा अधिकार”

“मेरी सुरक्षा, मेरा अधिकार”

DSC08715बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकार हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से नवोन्मेष द्वारा “मेरी सुरक्षा मेरा अधिकार” नामक मुहीम की शुरुआत मुख्यालय के सेंट जेवीएर विद्यालय से की गयी. नवोन्मेष की इस मुहीम का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री एस.पी.मिश्र, पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ श्रीमती रचना मिश्रा द्वारा किया गया. अथितियों का स्वागत करते हुए नवोन्मेष अध्यक्ष विजित सिंह ने बताया कि “मेरी सुरक्षा, मेरा अधिकार” मुहीम के अंतर्गत जनपद के सभी प्रमुख विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में संवाद कार्यक्रम रखा जा रहा है जिसका प्रमुख उद्देश्य जनपद की बालिकाओं को प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जारी सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देना है एवं उनके अधिकार सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध कराना है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री एस.पी.मिश्र ने कहा कि नवोन्मेष द्वारा शुरू की गयी इस मुहीम में जिला प्रशासन उनके साथ है एवं महिला सशक्तिकरण हेतु यह एक सशक्त कदम है. पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने क्षात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस उम्र में आकर्षण लाजमी है लेकिन हमें हमेशा अपनी सीमा एवं मर्यादा को ध्यान में रखकर कोई भी कदम उठाना चाहिए. प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी ‘वीमेन हेल्पलाइन नंबर’ १०९० के बारे के विषय में बताया कि इस नंबर पे फ़ोन करके कोई भी लड़की अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है, उसकी पहचान गुप्त राखी जाएगी एवं जिसके खिलाफ शिकायत है उससे तत्कालिक प्रभाव से पूछताछ की जाएगी. क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ श्रीमती रचना मिश्रा ने इस मुहीम के बारे में कहा कि इससे लड़कियों में एक नया विश्वास पैदा होगा एवं वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होंगी. उन्होंने अधिकारों की चर्चा करते हुए कहा कि जिस दिन से एक लड़की गर्भ में आती है उसी दिन से उसके अपने अधिकार होते है जरुरत है तो इसे समझने की. कार्यक्रम को फा.थॉमस, मानस पाण्डेय एवं धीरज गुप्ता ने भी संबोधित किया. नवोन्मेष द्वारा जारी इस मुहीम के अगले चरण में संवाद कार्यक्रम का आयोजन दिनांक ०३ अगस्त को सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में रखा गया है.

- Advertisment -

Most Popular

डॉक्टर से IPS बनने की प्रेरक कहानी : IPS Arpit Jain की UPSC journey | Vijit Singh

Can a doctor become an IPS officer? The answer is a resounding yes, and the inspiring journey of IPS Arpit Jain proves that determination, purpose, and...

ऑफिस से घर लौटी स्त्री I Hindi Kavita I Rajesh Joshi I Vijit Singh

Office Se Ghar Lauti Stree I ऑफिस से घर लौटी स्त्री Written by : Rajesh Joshi I कवि : राजेश जोशी Poetry...

बहन की विदाई I Hindi Kavita I Rajesh Joshi I Vijit Singh

“Bahan Ki Vidayi (बहन की विदाई)” is not just a poem - it is an emotional experience deeply rooted in Indian culture....

मुस्कुराकर चल मुसाफ़िर I Hindi Kavita I Gopal Das Neeraj I Vijit Singh

Muskurakar Chal Musafir I मुस्कुराकर चल मुसाफ़िर … Written by Gopaldas Neeraj I कवि : गोपालदास नीरज Recited by Vijit Singh...

Recent Comments