Tuesday, March 3, 2026
Home संस्कृति नवोन्मेष की नाट्य प्रस्तुति “ओ री चिरैय्या” के सन्दर्भ में.

नवोन्मेष की नाट्य प्रस्तुति “ओ री चिरैय्या” के सन्दर्भ में.

IMG_2839बेहद संवेदनशील विषय पे आधारित नवोन्मेष की बहुप्रतीक्षित नाट्य प्रस्तुति “ओ री चिरैय्या” का सफल मंचन रिज़र्व पुलिस लाइन परिसर में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी एस.पी.मिश्र, पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया. ओ री चिरैय्या का लेखन, निर्देशन एवं संगीत विजित सिंह द्वारा किया गया वही प्रमुख पत्रों की भूमिका में स्वयं विजित सिंह, योगेश उपाध्याय एवं मंज़र अब्बास रिज़वी रहे. यह नाटक एक ऐसी स्थति का मंचन था जब हमारा समाज स्त्रीविहीन हो जायेगा. नाटक के माध्यम से लेखक ने ये भी बताने का प्रयास किया है कि वर्तमान में हो रहे भ्रूण हत्या, बलात्कार, घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के साथ हो रहे शोषण को यदि अभी नहीं रोका गया तो वो दिन दूर नहीं जब हमारे आगन की चिरैय्या (लडकियाँ) चली जाएँगी हमेशा के लिए हमारे समाज को सूना करके. नाटक के कुछ बेहद मार्मिक संवाद जैसे “कमरे में पड़ी वो औरत तब तक माँ नहीं बनती थी जब तक वो नर नहीं जनती थी”, “तुझे पैदा करने के लिए तेरी माँ को साल भर के किराए पर लाया था मैं, तेरे पिता जी का समय आने तक इस बात को सपने में भी नहीं सोचा जा सकता था की किसी पुरुष की शादी भी हो सकती है” ने लोगो को अपने आंसू पोछने पे मजबूर कर दिया. महज़ तीन पुरुष पत्रों के इर्द गिर्द घूमते इस मंचन ने लोगों को ये सोचने पे मजबूर कर दिया कि क्या वाकई एक दिन हमारा समाज स्त्रीविहीन हो जायेगा! बाबा की भूमिका में विजित सिंह, पोते की भूमिका में योगेश उपाध्याय एवं बाबा के दोस्त की भूमिका मंज़र अब्बास रिज़वी ने सशक्त अभिनय कर मंच पे पत्रों की सार्थकता सिद्ध की. विपरीत मौसम के बावजूद ये कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक की विशेष प्रयास के बाद तय समय से दो घंटे बाद शुरू किया जा सका लेकिन कार्यक्रम के विषय की गंभीरता को देखते हुए तमाम प्रशासनिक अधिकारियों समेत सैकड़ों लोग देर रात तक जमे रहे. कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने नवोन्मेष के प्रयास की सराहना करते हुए ओ री चिरैय्या के सफल मंचन की तारीफ भी की. मंच परे नवोन्मेष के मीडिया प्रभारी धीरज गुप्ता, मनोज सिंह, अफरोज़ एवं संदीप वर्मा की भूमिका सराहनीय रही. कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ रचना मिश्र, क्षेत्राधिकारी बांसी, आर.सी.शर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

- Advertisment -

Most Popular

ऑफिस से घर लौटी स्त्री I Hindi Kavita I Rajesh Joshi I Vijit Singh

Office Se Ghar Lauti Stree I ऑफिस से घर लौटी स्त्री Written by : Rajesh Joshi I कवि : राजेश जोशी Poetry...

बहन की विदाई I Hindi Kavita I Rajesh Joshi I Vijit Singh

“Bahan Ki Vidayi (बहन की विदाई)” is not just a poem - it is an emotional experience deeply rooted in Indian culture....

मुस्कुराकर चल मुसाफ़िर I Hindi Kavita I Gopal Das Neeraj I Vijit Singh

Muskurakar Chal Musafir I मुस्कुराकर चल मुसाफ़िर … Written by Gopaldas Neeraj I कवि : गोपालदास नीरज Recited by Vijit Singh...

विश्वास तुम रखो स्वयं पर । Hindi Kavita । Vivek Pareek । Vijit Singh

Vishwas Tum Rakho Swayam Par । विश्वास तुम रखो स्वयं पर …Written by Vivek Pareek । कवि : विवेक पारीकPoetry recited by...

Recent Comments