Wednesday, July 22, 2026
Home समाज कैदियों को वस्त्र दान

कैदियों को वस्त्र दान

कैदियों को वस्त्र बांटते जेलर एवं नवोन्मेष अध्यक्ष विजित सिंह
कैदियों को वस्त्र बांटते जेलर एवं नवोन्मेष अध्यक्ष विजित सिंह

ठण्ड की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में कैदियों को ठण्ड से बचने के लिए नवोन्मेष द्वारा वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला कारागार में दिनांक 17.12.13 को सिद्धार्थनगर में किया गया. इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य उन कैदियों को ठण्ड से बचाना है जो वर्षों से जेल में बंद है और अब उनके परिजन भी उनसे मिलने नहीं आते. जेलर सिद्धार्त्नगर की उपस्थिति में आयोजित वस्त्र वितरण कार्यक्रम में 600 से ज्यादा वस्त्र वितरित किये गए. इस मुहीम की ख़ास बात ये रही कि एक महीने पहले से ही नवोन्मेष द्वारा लोगो से वस्त्र दान की अपील की थी और आखिरकार जन सहयोग से 600 से ज्यादा वस्त्र एकत्रित कर लिए गए. उल्लेखनीय बात ये रही कि नवोन्मेष ने पुरुष कैदी, महिला कैदी एवं बच्चो तीनों के लिए वस्त्र वितरित किये. ठण्ड की मार झेल रहे कैदियों के चेहरे पे ख़ुशी साफ़ पढ़ी जा सकती है, कपकपाते हाथों में ऊनी कपड़ो की गर्मी कैदियों में विशेष उर्जा का संचार कर रही थी. वस्त्र वितरण अभियान के अंतर्गत लगभग 300 कैदियों को वस्त्र वितरित किये गए. नवोन्मेष अध्यक्ष विजित सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष भी नवोन्मेष द्वारा कारागार में वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया गया था जिसके अंतर्गत 1100 वस्त्र वितरित किये गए थे, उन्होंने बताया कि ज़रुरत के अनुसार आवश्यकता पड़ने पे और भी वस्त्र वितरित किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि निरीह एवं अक्षम लोगो की मदद के लिए समाज का जो सहयोग मिला है वो बेहद प्रशंसनीय है. जेलर सिद्धार्थनगर ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि नवोन्मेष द्वारा शुरू की गयी ये पहल बेहद सार्थक है जिसके माध्यम से कैदियों को इस भीषण ठण्ड से राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में नवोन्मेष द्वारा ये पहला आयोजन है उम्मीद करता हूँ नवोन्मेष द्वारा कारागार में रचनात्मक पहल जारी रहेगी. वस्त्र वितरण अभियान में जेलर, नवोन्मेष अध्यक्ष विजित सिंह, नवोन्मेष के मनोज कुमार सिंह, अफरोज, विक्रमादित्य गुप्त दीपेन्द्र मणि त्रिपाठी समेत कारागार के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे.

- Advertisment -

Most Popular

डॉक्टर से IPS बनने की प्रेरक कहानी : IPS Arpit Jain की UPSC journey | Vijit Singh

Can a doctor become an IPS officer? The answer is a resounding yes, and the inspiring journey of IPS Arpit Jain proves that determination, purpose, and...

ऑफिस से घर लौटी स्त्री I Hindi Kavita I Rajesh Joshi I Vijit Singh

Office Se Ghar Lauti Stree I ऑफिस से घर लौटी स्त्री Written by : Rajesh Joshi I कवि : राजेश जोशी Poetry...

बहन की विदाई I Hindi Kavita I Rajesh Joshi I Vijit Singh

“Bahan Ki Vidayi (बहन की विदाई)” is not just a poem - it is an emotional experience deeply rooted in Indian culture....

मुस्कुराकर चल मुसाफ़िर I Hindi Kavita I Gopal Das Neeraj I Vijit Singh

Muskurakar Chal Musafir I मुस्कुराकर चल मुसाफ़िर … Written by Gopaldas Neeraj I कवि : गोपालदास नीरज Recited by Vijit Singh...

Recent Comments