Sunday, August 2, 2026
Home कार्यक्रम काव्य दुपहरी 'दीपक संग कविता'

काव्य दुपहरी ‘दीपक संग कविता’


जनपद सिद्धार्थनगर के स्थापित एवं नवोदित रचनाकारों को एक साथ एक मंच पर लाने के उद्देश्य से नवोन्मेष द्वारा शुरू की गयी साहित्यिक पहल ‘दीपक संग कविता’ का सफल आयोजन रफ़ी मेमोरियल इण्टर कॉलेज, चकचई, डुमरियागंज में दिनांक 29.07.2017 को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रिंसिपल अहमद फरीद अब्बासी एवं सञ्चालन वरिष्ठ रचनाकार डा.ज्ञानेन्द्र द्विवेदी ‘दीपक’ द्वारा किया गया।
वरिष्ठ शायर नज़ीर मलिक ने अपनी रचना ‘ओ मेरी सपनो की रानी, मेरी प्रथम अंतिम प्रेम कहानी’ से कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान किया, कवि ब्रम्हदेव शास्त्री ‘पंकज’ ने अपनी रचना से वर्तमान हालात पर तंज़ कसा। शायर जमाल क़ुद्दूसी ने भी अपनी रचनाओं से खूब तालियाँ बटोरी। डा.ज्ञानेन्द्र द्विवेदी ने ‘इन टुकड़ों में मेरा हिन्दुस्तान कहाँ हैं’ से सांप्रदायिक सद्भाव का सन्देश देते हुए देश की एकता की बात की।
डा.सुशील सागर, संघशील झलक, पंकज सिद्धार्थ, राकेश त्रिपाठी गँवार, नसीम अहमद सिद्दीकी आदि ने भी काव्य पाठ कर आयोजन को सफल बनाया।
नवोन्मेष अध्यक्ष विजित सिंह ने सभी कवि/ शायरों एवं श्रोताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारा प्रमुख उद्देश्य यही है कि हम युवाओं समेत उन सभी लोगों को कविताओं और शायरी से जोड़े जिनमें काव्य सृजन की क्षमता है। तमाम ऐसे लोग हैं जो उचित मार्गदर्शन से उम्दा मुकाम हासिल कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है और डुमरियागंज में तमाम नवोदित रचनाकारों ने इसमें प्रतिभाग कर आयोजन की सार्थकता सिद्ध कर दी।
अध्यक्षता कर रहे प्रिंसिपल अहमद फरीद अब्बासी ने भी अपनी रचनाएँ पढ़ी और नवोन्मेष समेत सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

डॉक्टर से IPS बनने की प्रेरक कहानी : IPS Arpit Jain की UPSC journey | Vijit Singh

Can a doctor become an IPS officer? The answer is a resounding yes, and the inspiring journey of IPS Arpit Jain proves that determination, purpose, and...

ऑफिस से घर लौटी स्त्री I Hindi Kavita I Rajesh Joshi I Vijit Singh

Office Se Ghar Lauti Stree I ऑफिस से घर लौटी स्त्री Written by : Rajesh Joshi I कवि : राजेश जोशी Poetry...

बहन की विदाई I Hindi Kavita I Rajesh Joshi I Vijit Singh

“Bahan Ki Vidayi (बहन की विदाई)” is not just a poem - it is an emotional experience deeply rooted in Indian culture....

मुस्कुराकर चल मुसाफ़िर I Hindi Kavita I Gopal Das Neeraj I Vijit Singh

Muskurakar Chal Musafir I मुस्कुराकर चल मुसाफ़िर … Written by Gopaldas Neeraj I कवि : गोपालदास नीरज Recited by Vijit Singh...

Recent Comments