Wednesday, February 5, 2025
Home साहित्य स्व. साहिर लुधियानवी के जन्मदिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

स्व. साहिर लुधियानवी के जन्मदिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

वरिष्ठ शायर एवं गीतकार स्व. साहिर लुधियानवी साहब के जन्मदिवस के अवसर पर नवोन्मेष द्वारा उनकी स्मृति में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. काव्य गोष्ठी के दौरान जनपद के वरिष्ठ एवं नवोदित रचनाकारों ने अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया. काव्य गोष्ठी का आयोजन दिनांक ०८ मार्च २०१३ को सायं कालीन बेला में नवोन्मेष कार्यालय पर किया गया. गोष्ठी का संचालन युवा शायर शादाब शब्बीरी द्वारा किया गया. काव्य गोष्ठी में उपस्थित रचनाकारों की सूची इस प्रकार है: नियाज़ कपिल्वस्तुवी, डा.फजलुर्रहमान, मंज़र अब्बास रिज़वी, जुनैद वस्तुवी, नूर काशमी, हमदम शिवानी, एच.डी. सेहर. डा. जावेद कमाल, वारिश खान आदि. देर रात तक रचनाकार अपनी रचनाओं से साहिर लुधियानवी साहब को श्रधांजलि अर्पित करते रहे. नवोन्मेष अध्यक्ष विजित सिंह द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी को धन्यवाद अर्पित किया गया एवं कार्यक्रम समाप्ति क एलान किया गया.

- Advertisment -

Most Popular

तुम चले जाओगे I Poetry I Ashok Vajpeyi I Vijit Singh

Tum Chale Jaoge I तुम चले जाओगे Written by Ashok Vajpeyi I कवि : अशोक वाजपेयीPoetry recite by Vijit Singh I काव्य पाठ...

दोस्त मेरे I Poetry I Pallavi Trivedi I Vijit Singh

Dost Mere I दोस्त मेरेWritten by Pallavi Trivedi I कवियित्री : पल्लवी त्रिवेदीPoetry recite by Vijit Singh I काव्य पाठ : विजित...

SAAJHI 4 I Mini Web Series I Vijit Singh I Ankita Dixit

क्या शर्तों पर निभाए जा सकते हैं रिश्ते? SAAJHI 4 I Mini Web Series I Episode 4 Written & Directed by Vijit...

Malini Awasthi interview with Vijit Singh

Exclusive Interview with Malini Awasthi: A Deep Dive into the Life of India’s Renowned Folk Singer In this captivating...

Recent Comments